Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

एआई वैश्विक समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन भारत की उपलब्धियों का अपमान: विजय सिन्हा

*एआई वैश्विक समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन भारत की उपलब्धियों का अपमान: विजय सिन्हा

*बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा – कांग्रेस का समिट में प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने की साजिश*

*एआई वैश्विक समिट भाजपा का नहीं, देश का आयोजन: विजय सिन्हा*

पटना, 20 फरवरी। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे एआई समिट में इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निंदा करते हुए कहा कि यह समिट देश की तकनीकी क्षमता, स्टार्टअप शक्ति और युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान विरोध कर कांग्रेस ने भारत की उपलब्धियों का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि यह भाजपा का नहीं, बल्कि भारत का आयोजन था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन भारत की उपलब्धियों और युवाओं की क्षमता को कमतर दिखाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के समय इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भारत की ग्लोबल तरक्की दिखाने वाले इतने बड़े इवेंट में, राहुल गांधी देश की इमेज की इज्जत करने के बजाय उसे शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह का व्यवहार एक बहुत ही नेगेटिव सोच को दिखाता है, जो छोटी-मोटी पॉलिटिक्स को देश की प्रतिष्ठा से ऊपर रखती है।

उन्होंने कहा कि भारत ताकत और कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ रहा है। जो लोग उस तरक्की का मुकाबला नहीं कर सकते, उन्होंने साफ तौर पर जिम्मेदारी के बजाय ‘ड्रामा’ चुना है।

उन्होंने कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए कहा कि दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button