को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जदयू कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण का प्रमाण – उमेश सिंह कुशवाहा

³ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जदयू कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण का प्रमाण – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 05 दिसम्बर 2025
वर्ल्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स, लंदन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की असाधारण उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता प्रदान किए जाने पर बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार की यह अद्वितीय उपलब्धि जदयू के लाखों समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत, लगन और सक्रियता का परिणाम है, जो दिन-रात पार्टी की नीतियों, आदर्शों और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे रहते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ल्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स, लंदन ने अपनी प्रशस्ति में उल्लेख किया है कि लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है. यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है. शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल बिहार, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
( संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



