Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

वित्तरहित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मिले नियमित एवं समान वेतन लाभ: राजेश राठौड़

*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*

 

वित्तरहित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मिले नियमित एवं समान वेतन लाभ: राजेश राठौड़

*पटना. शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026*

वित्तरहित विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ राज्य की एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर नजर आएं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार ने वित्तरहित विद्यालय एवं महाविद्यालयों में परीक्षा परिणाम आधारित वित्तानुदान की व्यवस्था की जो बेहद निराशाजनक फैसला रहा और रिजल्ट के अनुरूप शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान कभी नहीं की। कई विद्यालयों और महाविद्यालयों में वर्षों से बकाया अनुदान वितरित नहीं किया गया है और बैंक में केवल वेतन का भंडारण किया गया है। बिहार में वित्तरहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को समान कार्यों के लिए नियमित एवं समान वेतन देने की बात भी बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने राज्य की सरकार से हस्तक्षेप करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार को अविलंब वित्तरहित विद्यालय और महाविद्यालयों की महत्ता को समझना चाहिए यदि ऐसे शिक्षण संस्थान ना हो तो बिहार की असंख्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते। ऐसे में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित और समान वेतन लाभ की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button