
‘प्रगति यात्रा की 430 में से 21 विकास योजनाएँ पूरी, शेष पर युद्धस्तर से काम जारी, वादों को हकीकत में बदल रहे हैं नीतीश’ – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 11 दिसम्बर 2025
बिहार जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार विकास और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार नए आयाम दे रहे हैं। पिछले वर्ष दिसंबर माह में ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान श्री नीतीश कुमार राज्य के प्रत्येक जिले में पहुँचे, योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया और इसी क्रम में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 430 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसने बिहार की विकास-यात्रा को नई दिशा और नई गति प्रदान की है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इन स्वीकृत परियोजनाओं में से 21 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर तीव्रता से कार्य जारी है। श्री नीतीश कुमार प्रत्येक योजना की प्रगति की स्वयं नियमित समीक्षा करते हैं और पूरी प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी बनाए रखते हैं, जिससे कार्य की गति और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रगति यात्रा के तहत सभी विकास योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए नीतीश सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में यही परियोजनाएँ विकसित बिहार की सुदृढ़ नींव साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार वादों को हकीकत में बदलने और संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए ही पहचाने जाते हैं। यही उनके शासन की सबसे बड़ी यूएसपी रही है। इसी प्रतिबद्धता, ईमानदार प्रयास और साफ नीयत के कारण उन्होंने वर्षों से जनता का गहरा विश्वास अर्जित किया ह
आगे उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के तहत स्वीकृत 430 विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। प्रदेश के चैतरफा विकास को नई उड़ान मिलेगी और बुनियादी ढाँचे से लेकर मानव संसाधन तक हर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन दिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में बिहार देश के टाॅप-टेन विकसित राज्यों में शामिल होगा।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


