Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी श्री मंगल सिंह के नेतृत्व में बिहार-दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दिप- प्रज्वलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा कहा गया कि- बिहार के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने

आज,दिनांक-22.03.2026 को दोपहर- 11:00 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी श्री मंगल सिंह के नेतृत्व में बिहार-दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दिप- प्रज्वलित करते हुए किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा कहा गया कि-
बिहार के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने तथा उन्नत एवं उज्ववल बिहार बनाने में एन.एस.एस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय छात्र-छत्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,जिसके लिए, उन्हें प्राचार्य द्वारा प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र जीवेश मिश्रा ने बिहारी गीत-
“हाँ हम बिहारी हैं जी,थोड़े संस्कारी हैं जी……. ”
का गायन करते हुए छात्र-छत्रा को प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्रा कामतानाथ तिवारी, रवि रंजन तिवारी, साजिद खान, सन्तोष कुमार ठाकुर, बब्लू तिवारी, अमित कुमार मिश्रा,अखिलेश ठाकुर, ,छठू तिवारी,इत्यादि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय कर्मी मदन सिंह, जगन्नाथ राम एवं अन्य की भी उपस्थिति रही।

मंगल सिंह
कार्यक्रम पदाधिकारी,
राष्ट्रीय सेवा योजना
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय, बक्सर
दिनांक-22.03.2026

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button