जमुईट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जमुई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

‎*जमुई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

‎*पीएम मोदी की अपील पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ट्रेन से पहुंचे जमुई, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, ट्रेन से ही वापस पटना लौटे

‎*प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करता है : संजय सरावगी

‎*पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा की मूल प्रेरणा: संजय सरावगी

‎*कार्यकर्ता जितना अधिक जागरूक और प्रशिक्षित होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा: संजय सरावगी

‎*भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा केवल औपचारिकता नहीं, कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम: संजय सरावगी

‎*भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी महादेव सिमरिया पहुंचे, बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

‎पटना, 17 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आज जमुई के महावीर वाटिका, बोधवन तालाब (बिठलपुर रोड) में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

‎प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना तथा समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध को और अधिक प्रभावी बनाना था।

‎प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना से प्रेरित एक वैचारिक आंदोलन है। पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं, जो गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करते हैं।

‎इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान “देश के समक्ष चुनौतियां: राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर सारगर्भित विचार-विमर्श में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ अनेक राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां भी सामने हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें समाज में भ्रम और विभाजन की राजनीति फैलाने का प्रयास करती हैं, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज के बीच जाकर सकारात्मक संवाद स्थापित करें तथा राष्ट्रविरोधी सोच और भ्रम फैलाने वाली राजनीति का लोकतांत्रिक एवं वैचारिक रूप से जवाब दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितना अधिक जागरूक और प्रशिक्षित होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की पूरी कार्यशैली इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार में एनडीए सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

‎उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता प्रदान करता है और उन्हें यह समझने में मदद करता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण सहभागी है।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। आज का समय निरंतर सीखने और समाज के बीच सक्रिय रहने का है। भाजपा का कार्यकर्ता जितना अधिक अध्ययनशील और अनुशासित होगा, वह उतनी ही मजबूती से जनता के बीच अपनी बात रख सकेगा।

‎जमुई प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष सरावगी महादेव सिमरिया स्थित प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, सामाजिक समरसता एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना भी की

‎ उन्होंने कहा, “भगवान धनेश्वर से यही प्रार्थना है कि बिहार सहित समस्त देशवासियों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो तथा राज्य और राष्ट्र निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज जमुई के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना से ट्रेन द्वारा जमुई पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा देशहित में ईंधन बचत के संकल्प के साथ प्रदेश अध्यक्ष पटना से जमुई तक वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की। वे शाम को पटना वापस भी रेल मार्ग से ही हुए।

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रेरक पहल न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और राष्ट्रहित के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ करती है।

‎उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अधिकाधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

‎बिहार भाजपा अध्यक्ष सरावगी के जमुई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत और हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस क्रम में उन्होंने भाजपा जमुई के निर्माणाधीन जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button