
विशेष मुलाकात
आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गोतम अडानी ने मुलाकात की और हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी
पटना सहित पूरे बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में अदाणी समूह ने एक बड़ा कदम उठाया है. समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ रविवार को सारण जिले के मस्तीचक पहुंचे. मस्तीचक पहुंचने के बाद गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने सबसे पहले गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे भूमिपूजन के लिए बनाए गए पंडाल में पहुंचे, जहां अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के भव्य विस्तार और नई योजनाओं की आधारशिला रखी गई
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह परियोजना देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य अभियानों में से एक मानी जा रही है.



