राहुल गाँधी का बयान लोकतान्त्रिक मर्यादा के विरुद्ध -उपेंद्र कुशवाहा*

*राहुल गाँधी का बयान लोकतान्त्रिक मर्यादा के विरुद्ध -उपेंद्र कुशवाहा*
दिनांक-21 मई 2026
स्थान -पटना, बिहार।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राहुल गाँधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री को “गद्दार” कहे जाने की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवैधानिक पदों की गरिमा तथा भारतीय राजनीतिक संस्कृति के विरुद्ध बताया है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु राजनीतिक विरोध के नाम पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए अपमानजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की बयानबाज़ी से राजनीतिक वातावरण दूषित होता है और जनता के बीच गलत संदेश जाता है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा करती है। व्यक्तिगत टिप्पणी और उत्तेजक बयान लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करते हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से संयमित भाषा एवं स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं का पालन करने की अपील करता है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने यह भी कहा कि राजनीतिक असहमति को तथ्यों, नीतियों और जनहित के मुद्दों तक सीमित रखा जाना चाहिए। देश की एकता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रजनीश कुमार
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक मोर्चा



