अपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारसमस्तीपुर

समस्तीपुर जिला के ताजपुर में संजीव सहनी की हत्या की जांच के लिए रणविजय साहू के नेतृत्व में राजद की 11 सदस्यीय जांच समिति कल 24 मई को घटनास्थल का दौरा करेगी: एजाज अहमद

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

समस्तीपुर जिला के ताजपुर में संजीव सहनी की हत्या की जांच के लिए रणविजय साहू के नेतृत्व में राजद की 11 सदस्यीय जांच समिति कल 24 मई को घटनास्थल का दौरा करेगी: एजाज अहमद

पटना 23 मई 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को श्री अरविन्द कुमार सहनी, प्रदेश अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, के पत्रांक 05/2026, दिनांक 22.05.2026 के द्वारा जानकारी दी गई कि संजीव कुमार सहनी, पिता श्री देवकी सहनी, ग्राम-चक मोतीपुर, थाना-ताजपुर, जिला-समस्तीपुर ताजपुर बाजार में नियमित रूप से अपने परिवार का भरण-पोषण करने हेतु मोटर साईकिल रिपेयरिंग का कार्य करते थे। दिनांक 15 मई, 2026 को लगभग 03ः00 बजे तीन लोग मोटर साईकिल से आए और बेगैर कुछ पूछे या बताए संजीव कुमार सहनी पर ताबड़तोड़ देशी कट्टा (पिस्टल) से गोली चलाना प्रारंभ कर दिया तथा कट्टा लहराते हुए वे सभी वहां से फरार हो गए। जिसके कारण संजीव कुमार सहनी की तत्काल मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक संजीव कुमार सहनी अत्यधिक निर्धन एवं सज्जन व्यक्ति थे।

घटना अत्यधिक हृदयविदारक और चिन्ताजनक है। राज्य में विधि व्यवस्था इतनी ध्वस्त हो गई है कि कट्टा से गोली चलाकर जान लेना बहुत ही सहज और आसान और आम बात हो गया है। शासन और प्रशासन का अपराधियों के मन में कोई भय नहीं रह गया है। पार्टी ने इस पर गंभीरता से विचार किया है तथा मृतक के परिवार को न्याय दिलाने तथा इस घटना की गहन जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने 11 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के संयोजकत्व में किया है। जो इस प्रकार है श्री अख्तरूल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक, सदस्य, श्री सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक, सदस्य, डॉ0 (श्रीमति) एज्या यादव, पूर्व विधायक, सदस्य,

श्रीमती रोमा भारती, पूर्व विधान पार्षद सह जिलाध्यक्ष,

समस्तीपुर जिला इकाई, सदस्य

श्री अरविन्द कुमार सहनी, प्रदेश अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, सदस्य, श्री राजेश्वर महतो, जिलाध्यक्ष, उजियारपुर संगठन जिला इकाई, सदस्य, श्री प्रमोद कुमार राम, प्रदेश महासचिव,सदस्य,श्री फैजुल रहमान फैज, प्रदेश महासचिव, सदस्य,श्री विपिन सहनी, प्रधान महासचिव, समस्तीपुर जिला,सदस्य,श्री सत्य बिन्द पासवान, जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, सदस्य बनाए गए हैं।

एजाज ने आगे बताया कि जांच समिति घटना स्थल का दिनांक 24.05.2026 को दौरा कर तथा उनके परिवार से मिलकर पूरे तथ्यों से तथा पुलिस के द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति को दर्शाते हुए एक तथ्यात्मक प्रतिवेदन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय, पटना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जांच समिति दिनांक 24 मई, 2026 को अपराह्न 03ः00 बजे तक ताजपुर बाजार पहुंचेगी।

(एजाज अहमद)

प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button