
*प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ*
*भगवानपुर की अपराधिक घटना की जाँच को लेकर कांग्रेस ने गठित की नौ सदस्यीय जांच समिति
*पटना, 23 मई 2026*
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने विगत 17 मई को भगवानपुर, नौबतपुर, जिला–पटना में दलित परिवार के साथ हुई अपराधिक घटना की जाँच हेतु एक जाँच समिति का गठन किया है।
जाँच समिति में मिन्नत रहमानी, प्रेमचन्द सिंह, उमेश राम, शशि पंडित, प्रो० कुमारी अनीता, अमर आजाद पासवान, नीलम प्रवीण, रंजीत कुमार बाल्मीकि एवं नन्द किशोर यादव को शामिल किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जाँच समिति के सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे कल दिनांक 24 मई 2026 को घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की स्थलीय जाँच करें तथा पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपनी जाँच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंपे।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस



