आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने नरकटियागंज पहुंचकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री लाल बाबू गुप्ता की माता जी को दी श्रद्धांजलि I 

*प्रेस विज्ञप्ति*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने नरकटियागंज पहुंचकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री लाल बाबू गुप्ता की माता जी को दी श्रद्धांजलि I

नरकटियागंज, बिहार।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी भाजपा नेता,पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू गुप्ता के नरकटियागंज आवास पर पहुंचे। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व श्री लाल बाबू गुप्ता की पूज्य माता जी का निधन हो गया था।

इस अवसर पर श्री संजय सरावगी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

श्री संजय सरावगी ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का योगदान जीवन के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण होता है तथा उनका आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए मार्गदर्शक रहता है। ऐसे कठिन समय में पूरे समाज और संगठन को परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए।

भाजपा परिवार इस दुःखद घड़ी में श्री लाल बाबू गुप्ता एवं उनके परिजनों के साथ है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

मीडिया विभाग

भारतीय जनता पार्टी,बिहार प्रदेश

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button