आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

कांग्रेस के तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर के दूसरे दिन सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने किया संबोधित

*कांग्रेस के तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर के दूसरे दिन सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने किया संबोधित

*सर्वोदय संकल्प शिविर में बोले सांसद डॉ. मो.जावेद, पूर्वाग्रह और भेद भाव से रहित समाज के निर्माण को कांग्रेस है प्रतिबद्ध

*पटना. शनिवार, 30 मई 2026

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” के दूसरे दिन का उद्घाटन लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने कहा कि पूर्वाग्रह और भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए महात्मा गांधी ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया और इसी को आत्मसात करते हुए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के वंचित तबके को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली राजनीतिक दल है और देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। वर्तमान दौर में समाज को बांटने के कुत्सित प्रयास चल रहे हैं और हम उससे डटकर अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहे हैं। स्वदेशी आंदोलन से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को विस्तार से इतिहास को बताया।

इस अवसर पर सर्वोदय संकल्प शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बताया कि आज तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है और इसमें सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे रात तक विशेष प्रशिक्षण समय सारिणी के अनुसार कार्यक्रम संचालित होते हैं। इसमें प्रशिक्षुओं को कांग्रेस के आंदोलनों से लेकर पार्टी की राजनीतिक विचारधारा को लेकर गहराई से प्रशिक्षित किया जाता है। रोजाना कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रशिक्षुओं को सवाल जवाब करने का मौका मिलता है जिसमें वें पार्टी की नीतियों को लेकर आगत प्रशिक्षकों से संवाद स्थापित करते हैं।

ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण शिविर 29 मई से शुरू हुआ है और 31 मई तक चलेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व डीजीपी करुणा सागर, संचालन समिति के संयोजक ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, सह संयोजक अरविंद चौधरी, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव, संजय पांडेय, राजेश रंजन पप्पू, खुशबू कुमारी, पूनम यादव और राजीव शर्मा मौजूद रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button