
*राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राज्य स्तरीय अधिवेशन 7 जून को रविंद्र भवन में, प्रदेश अध्यक्ष का होगा निर्वाचन**
दिनांक-30 मई 2026
स्थान -पटना
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राज्य स्तरीय भव्य अधिवेशन आगामी 7 जून को रविंद्र भवन, पटना में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीतियों तथा जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
अधिवेशन का मुख्य आकर्षण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन होगा। लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संगठनात्मक संविधान के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारी, प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है तथा इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।
उन्होंने राज्य भर के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया कि अधिवेशन के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी।
सिम्मी कुमारी
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक मोर्चा



