Trending Newsअरवलआस्थाऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागोपालगंजजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

बिहार के 94 लाख लोगों के खाते में भेजा गया 1100 करोड़*

*बिहार के 94 लाख लोगों के खाते में भेजा गया 1100 करोड़*

✍️ बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज (बुधवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली स्थित बिहार भवन से 94 लाख से अधिक के सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारी के खाते में ₹1100 प्रति माह की दर से 1100 करोड़ रुपए की राशि सीधे अकाउंट में डीबीटी कर दिया है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर 94 लाख से अधिक लाभुकों को यह राशि सीधे उनके अकाउंट में भेजी है. सम्राट चौधरी ने कहा कि आगे हर महीने 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी.दरअसल, 2025 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ₹400 से बढ़कर ₹1100 कर दी थी. नीतीश कुमार ने ही तय किया था कि हर महीने 10 तारीख को पेंशनधारियों के खाते में राशि भेजी जाएगी लेकिन पिछले कुछ महीनो से लगातार इसमें विलंब हुआ है. अब सम्राट चौधरी ने भी समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 तारीख को ही राशि हस्तांतरित कर दिया जाए.

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button