Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना एनडीए सरकार की प्राथमिकता – डाॅ0 श्वेता गुप्ता

 

गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना एनडीए सरकार की प्राथमिकता – डाॅ0 श्वेता गुप्ता

11 जून 2026, पटना।

गुरुवार को जद (यू) प्रदेश मुख्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की मा0 समाज कल्याण मंत्री श्रीमती डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी उपस्थित रहे

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल करते हुए गत वर्ष दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं विधवा महिलाओं को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। अब मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने भी स्पष्ट किया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित की जाएगी।

डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा राज्य सरकार के खजाना खाली होने संबंधी आरोपों को बेबुनियाद, भ्रामक और तथ्यहीन बताया।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button