Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारस्वास्थ्य

निशांत की दूरदर्शी सोच से गाँव-गाँव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार – उमेश सिंह कुशवाहा

 

निशांत की दूरदर्शी सोच से गाँव-गाँव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार – उमेश सिंह कुशवाहा

18 जून 2026, पटना।

बिहार जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी पहल के कारण राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार का कोई भी नागरिक बेहतर इलाज से वंचित न रहे और हर परिवार को सुलभ, सस्ती एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों

श्री कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जिला अस्पतालों सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराना तथा रेफरल की आवश्यकता को न्यूनतम करना है।

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में 24 घंटे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सुविधाएँ शुरू करने की पहल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी तथा गंभीर रोगियों को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। साथ ही राज्य में ट्राॅमा सेंटरों के विस्तार की योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी एवं निजी अस्पतालों के नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की सक्रियता और दूरदर्शी पहल के परिणामस्वरूप आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ अब शहरों से निकलकर गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button