
राजद ने शहीदों को याद किया, दी श्रद्धांजलि
पटना 11 अगस्त, 2026
आज राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में पटना सचिवालय के सामने झंडा फहराने के दौरान हुए सात शहीदों के स्मारक बिहार विधान मंडल के समक्ष पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व, शहादत और बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद उमाकांत प्रसाद सिन्हा, रामानंद सिन्हा, सतीश प्रसाद झा, जगपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, रामगोविन्द सिंह की शहादत को याद किया गया। भारत छोड़ो आन्दोलन के हिस्सा रहे छात्रों ने ‘‘करो या मरो’’ के नारे को सार्थक किया जो महात्मा गांधी के विचारों को मजबूती प्रदान की। इन सभी की शहादत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माल्यार्पण के बाद राजद नेताओं ने इस बात का संकल्प लिया कि आजादी के लिए शहादत और कुर्बानी देने वाले सातों वीर सपूत हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
माल्यार्पण करने वालों में पूर्व मंत्री डॉ0 रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव, श्री सुदय यादव, पार्टी नेता मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, नंदू यादव,हरेन्द्र कुमार कुशवाहा, संजय यादव, निर्भय अम्बेदकर, डॉ0 कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा , प्रदीप मेहता, बागेश्वर कुमार बबलू, संटू कुमार यादव, डॉ0 मुनीलाल गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, अनिल साधु पासवान, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ0 लालदेव यादव, संजीत ठाकुर, उमेश पंडित, विमल यादव, गणेश यादव, कुंदन कुमार राय, रीना चौधरी, श्वेता पाठक, सुरेन्द्र यादव, रमई राम, अरूण कुमार सिंह एवं धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
(एजाज अहमद)



