दिल्ली स्थित आवास पर करगहर विधायक ने मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली स्थित आवास पर करगहर विधायक ने मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट
पटना, 11 अगस्त 2026
नई दिल्ली स्थित आवास पर करगहर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री वशिष्ठ सिंह ने पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर करगहर विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भेंट के दौरान करगहर विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा संगठनात्मक मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई।
साथ ही श्री वशिष्ट सिंह ने क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों को लेकर सकारात्मक संवाद किया एवं प्रदेश संगठन में मिले कार्य – दायित्व पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं श्री नीतीश कुमार ने उन्हें जनहित में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ साथ रहे। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की राज्यसभा सत्रावसान पश्चात श्री नीतीश कुमार 13 अगस्त की संध्या पटना वापस लौट आयेंगे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



