Uncategorizedआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्य

80 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया RLM कार्यक्रम में l

​दिनांक: 15 अगस्त 2026

​80वाँ स्वतंत्रता दिवस — राष्ट्र के नाम संकल्प

​80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं गौरवमयी अवसर पर रालोमो (RLM) पार्टी कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक श्री आलोक सिंह जी ने ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन व वंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग, तपस्या और बलिदान का अमूल्य परिणाम है।

​इस अवसर पर बिहार के महान सपूत और 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के अदम्य पराक्रम को याद करते हुए रालोमो (RLM) के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आज देश की आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर हमें बाबू वीर कुंवर सिंह जी के उस शौर्य और स्वाभिमान की विशेष याद आती है, जिसके लिए पंक्तियाँ अमर हैं— “८० वर्षों की हड्डी में जागा जोश पुराना था, सब कहते हैं वीर कुंवर सिंह बड़ा वीर मर्दाना था।” उनकी यह अमर गाथा आज भी हर भारतीय और विशेषकर बिहार के युवाओं की नसों में राष्ट्रभक्ति का संचार करती है।

​इस गरिमामयी समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रवंशी , राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजल इमाम साहब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मदन चौधरी , प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राम पुकार सिन्हा, श्री नितिन भारती , साक्षी मैडम, सिमी कुमारी, पटना महानगर अध्यक्ष श्री खुर्शीद आलम तथा प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद सिंह सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में तिरंगे को सलामी देकर देश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुशील कुमार सिंह

प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button