Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री के अनुरोध को गंभीरतापूर्वक सुना और भंग नगर परिषद के पुनः बहाल करने के दिशा में जल्द ही समुचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

आज सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर अपने विधान सभा क्षेत्र के भंग दानापुर और खगौल नगर परिषद को पुनः बहाल करने का अनुरोध किया। विदित हो कि पिछले साल अक्टूबर में वार्डों के परिसीमन एवं नगर निकायों के उत्क्रमण को लेकर बिहार के 8 नगर निकायों में नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई थी। नियमानुसार छः महीने के अंदर चुनाव नहीं होने के कारण अप्रैल में नगर निकाय का बोर्ड स्वतः भंग हो गई। उसके बाद नगर विकास विभाग द्वारा भंग नगर निकायों में प्रशासक बहाल कर दिया गया। जो अभी तक जारी है। अभी भी नगर निकाय के चुनाव में लगभग डेढ़ वर्ष शेष है।

श्री यादव ने कहा कि नगर परिषद भंग होने से आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। पहले लोग अपनी छोटी छोटी समस्याओं जैसे कूड़ा कचरा, साफ सफाई, पेयजल की समस्या आदि को लेकर पार्षदों के पास जाते थे। उनके समस्याओं का निदान भी होता था। नगर निकाय भंग होने से पार्षदों के बीच लाचारी और नाराजगी है।

मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री के अनुरोध को गंभीरतापूर्वक सुना और भंग नगर परिषद के पुनः बहाल करने के दिशा में जल्द ही समुचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button