Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

सीएम की वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान की घोषणा शिक्षकों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : संजय सरावगी

शिक्षक दिवस' पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणाएं बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देंगी : संजय सरावगी*

‎*सीएम की वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान की घोषणा शिक्षकों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : संजय सरावगी

‎*’शिक्षक दिवस’ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणाएं बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देंगी : संजय सरावगी*

‎*प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शिक्षकों के सम्मान और हितों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार, किया अभिनंदन*

‎*शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय और एआई प्रशिक्षण से शिक्षा क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव : संजय सरावगी*

‎*संस्कृत बोर्ड और मदरसा शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का निर्णय सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण : संजय सरावगी

‎पटना, 5 सितंबर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने, शिक्षकों के सम्मान एवं हितों को प्राथमिकता देने और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं बिहार की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला रखने वाली हैं।

‎संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में ‘शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय’ की स्थापना का निर्णय शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव डालने वाला कदम है। इससे शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों, नई तकनीकों और बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने में मदद मिलेगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षित और दक्ष शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में शिक्षक प्रशिक्षण को संस्थागत और आधुनिक स्वरूप देना राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

‎उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान की व्यवस्था करने की घोषणा शिक्षकों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे शिक्षकों के आर्थिक हितों और सम्मान की चिंता करना सरकार की संवेदनशील सोच का परिचायक है। उन्होंने इस निर्णय को शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।

‎प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने का निर्णय समय की मांग है। बिहार में आधुनिक एआई इकोसिस्टम विकसित करने तथा विद्यार्थियों के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का सेंटर स्थापित करने का प्रयास राज्य के युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और शोध के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

‎संजय सरावगी ने कहा कि संस्कृत बोर्ड एवं मदरसा के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान जारी करने का निर्णय भी सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षकों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इससे संबंधित शिक्षकों को राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में उनका भरोसा और मजबूत होगा।

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप बिहार को भी ज्ञान, तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास बिहार के विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था का सशक्तिकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button