
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह वेतन
बाढ़़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी को सौंपा चेक
24 सितम्बर 2026, पटना।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बाढ़़़़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया। आज उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी को अपना चेक सौंपा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी एवं विधान परिषद् में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ मौजूद रहे।
श्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ि़तों का है। बाढ़ के इस कठिन समय में बिहार सरकार पूरी तत्परता से पीड़ित परिवारों के लिए राहत एवं पुनर्वास का कार्य कर रही है। हमलोगों का भी दायित्व बनता है कि सरकार के प्रयासों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस मौके पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसे समय सभी जनप्रतिनिधियों एवं सक्षम लोगों को आगे आकर अंशदान करना चाहिए ताकि सरकार के प्रयासों को मजबूती मिल सके।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



