DharmTrending Newsआस्थाकैमूरगयाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षा

विकसित और समृद्ध बिहार ही मेरे जीवन का उद्देश्य – नीतीश कुमार

मेरी हर उपलब्धि बिहारवासियों को समर्पित, उनका भरोसा ही मेरी पूंजी - नीतीश कुमार

विकसित और समृद्ध बिहार ही मेरे जीवन का उद्देश्य – नीतीश कुमार

मेरी हर उपलब्धि बिहारवासियों को समर्पित, उनका भरोसा ही मेरी पूंजी – नीतीश कुमार

जदयू कार्यकर्ताओं ने गया में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास-कार्यों पर लगाई प्रदर्शनीय नीतीश कुमार ने किया भव्य चार दिवसीय ‘‘20 साल बेमिसाल’’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

17 अक्टूबर 2026, पटना।

गया जिला के केदारनाथ मार्केट में शनिवार को दुर्गापूजा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार के द्वारा 2005 से 2025 के दौरान किए गए विकास-कार्यों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई इस चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘‘20 साल बेमिसाल’’ का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय गांधी, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, जदयू के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री हरेन्द्र बहादुर सिंह एवं गया जदयू जिलाध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा सहित कई गणमान्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकसित और समृद्ध बिहार ही मेरे जीवन का उद्देश्य रहा है। अपने दो दशकों के कार्यकाल में मैंने हर दिन दिन केवल यही सोचा कि बिहार विकास के हर पैमाने पर कैसे आगे हो और अपना पुराना गौरव हासिल करे। उन्होंने कहा कि मैं अपने 20 वर्षों के कार्यकाल की हर उपलब्धि बिहारवासियों के प्रेम और विश्वास को समर्पित करता हूँ। करोड़ों बिहारवासियों का भरोसा ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

श्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि में 2005 में जब हमें बिहार की सेवा का अवसर मिला, तब बिहार की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। हमने सुशासन और न्याय के साथ विकास के मंत्र को लेकर काम शुरू किया। 20 साल में हमलोगों ने कई पड़ाव जरूर पार किए हैं, लेकिन सफर अभी भी बाकी है। मुझे खुशी है कि वर्तमान एनडीए सरकार उस सफर को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार अभी और कई ऊँचाइयों को छुएगा।

बता दें कि प्रदर्शनी में 2005 से 2025 के दौरान बिहार में हुए युगांतरकारी कार्यों को चित्रों एवं विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही इस पर आधारित गीत और पम्फलेट भी तैयार किए गए हैं। प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, जीविका के माध्यम से महिलाओं की आत्मनिर्भरता, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि सुविधाओं का विस्तार, साइकिल एवं पोशाक योजना, कानून-व्यवस्था में सुधार, कृषि, उद्योग, रोजगार के क्षेत्रों में काम, सामाजिक सद्भाव, जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी, दहेजबंदी, बाल विवाह-उन्मूलन, महिला रोजगार योजना, गंगाजल का गया, बोधगया, नालंदा और नवादा पहुँचना आदि विकास-कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। श्री नीतीश कुमार जी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस पहल के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

इससे पूर्व श्री नीतीश कुमार जी के गया पहुँचने पर एवं कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया और उनके सम्मान में नारे लगाए। श्री नीतीश कुमार ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सबका कुशल-क्षेम जाना। लोगों के प्रेम और उत्साह को देख वे अभिभूत दिखे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button