विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर दल से निकाल दिया गया है l
अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है।

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाईटेड)
1, वीरचन्द पटेल पथ, पटना-800001 दूरभाष नं0-0612-2228055, 2506607, 2506256 E.Mail-jdubihar@gmail.com, jdubihar@yahoo.in
पत्रांक : 234/26 दिनांक: 2410.26
-: कार्यालय आदेश :-
विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा अभी-अभी सम्पन्न हुए विधान परिषद् चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने व दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण श्री अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है। साथ ही, पार्टी माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने हेतु अनुशंसा करती है।
इसी के साथ श्रीमती नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण रद्द की जाती है और उन्हें भी पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
उमेश सिंह कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष)



