Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

नीतीश कुमार बदलाव के नायक – लेशी सिंह

बिहार में कोई ऐसा घर नहीं, जहाँ नीतीश कुमार का काम नहीं पहुँचा - ललन सर्राफ सुशासन दिवस केवल जदयू का नहीं, 14 करोड़़ बिहारवासियों का त्योहार - डाॅ0 अमरदीप

नीतीश कुमार बदलाव के नायक – लेशी सिंह

बिहार में कोई ऐसा घर नहीं, जहाँ नीतीश कुमार का काम नहीं पहुँचा – ललन सर्राफ

सुशासन दिवस केवल जदयू का नहीं, 14 करोड़़ बिहारवासियों का त्योहार – डाॅ0 अमरदीप

ऽ मधेपुरा जदयू ने की ‘‘सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम की तैयारी बैठकय नेताओं ने एक स्वर से कहा कि ‘महासफल’ होगा कार्यक्रम

10 नवम्बर 2026, पटना।

आज मधेपुरा जनता दल (यूनाइटेड) ने स्थानीय जीवन सदन में आगामी 24 नवंबर को आयोजित ‘‘सुशासन दिवसरू नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक की। इस बैठक को बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री एवं उक्त कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती लेशी सिंह, विधान परिषद् में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ, विधायक श्री रमेश ऋषिदेव, विधायक श्री निरंजन मेहता, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बादल, समाजसेवी-साहित्यकार डाॅ0 भूपेन्द्र मधेपुरी, नगर परिषद् की चेयरमैन श्रीमती कविता साह तथा श्री बिजेन्द्र नारायण यादव ने विशेष रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी ने की, जबकि संचालन मुख्य प्रवक्ता श्री नरेश पासवान ने किया।

बैठक में वरीय नेता श्री महेन्द्र पटेल, श्री सत्यजीत यादव, श्री बी.बी. प्रभाकर, डाॅ0 नीरज कुमार, श्री अशोक चैधरी, प्रो. मनोज भटनागर, श्री सियाराम यादव, श्री युगल पटेल, श्री शैलेन्द्र प्रसाद यादव, श्री अमोल साह, श्रीमती ललिता जायसवाल, श्री आशीष सिंह, श्री रतन सिंह, श्री सुजित मेहता, श्री निखिल यादव, मो. शकीबुर्रहमान बाबुल, श्री रामशंकर कुमार उर्फ पप्पू झा समेत पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला कमिटी पदाधिकारीगण एवं बड़़़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भवन निर्माण मंत्री सह कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि श्री नीतीश कुमार बिहार में बदलाव के नायक हैं। 2005 से पहले की अराजकता, अंधेरे और जंगलराज को खत्म कर उन्होंने बिहार में सुशासन की नींव रखने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है।

ऐसा ही आमूलचूल परिवर्तन सड़़़़क, पुल, अस्पताल, स्कूल आदि सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम श्री नीतीश कुमार ने किया, वैसा उदाहरण स्वतंत्र भारत में दूसरा नहीं है।

विधान परिषद् में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि ‘‘सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम केवल सफल नहीं, महासफल होगा। उन्होंने कहा कि बिहार का कोई ऐसा घर नहीं जहाँ श्री नीतीश कुमार का काम नहीं पहुँचा हो। ये श्री नीतीश कुमार की देन है कि बिहार की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये मिले, एक करोड़ 69 लाख उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है और एक करोड़ 14 लाख लोगों के खाते में 400 की जगह 1100 रुपया सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सात निश्चय-2 के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार मिला और अब सात निश्चय-3 के तहत सरकार एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य है। जिस नेता ने इतना सब कुछ किया उसके कामों को याद करना और नई पीढ़़़ी को इसकी जानकारी देना जरूरी है।

विधायकद्वय श्री रमेश ऋषिदेव एवं श्री निरंजन मेहता ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में अभूतपूर्व उत्साह है। मधेपुरा में यह कार्यक्रम भव्यता के साथ होगा। हर विधानसभा से इसमें बड़़़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हमलोग अभी से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव से लोग इसमें उमड़़़़ कर आएंगे।

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप ने कहा कि ‘‘सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम सिर्फ जदयू का नहीं, बल्कि 14 करोड़़ बिहारवासियों का त्योहार है। श्री नीतीश कुमार ने बिहार को उसका पुराना गौरव लौटाकर दिया है। आज उनकी बदौलत हमलोग देश और दुनिया में बिहारी कहलाने में सम्मान का अनुभव करते हैं। हमारा फर्ज बनता है कि इस दिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष और जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री अशोक कुमार बादल ने कहा कि इस कार्यक्रम को सिर्फ जिला में नहीं, बल्कि प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। इसके तहत 17 से 19 नवंबर के बीच सभी पंचायतों में ‘‘नीतीश सुशासन परिचर्चा’’ का आयोजन किया जाएगा और 20 से 22 नवंबर के बीच सभी प्रखंडों में तैयारी बैठक की जाएगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button