Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ी

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एनडीए की बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा

 

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एनडीए की बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा

13 नवम्बर 2026, पटना।

आगामी 21 नवंबर को वैशाली जिले के जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में एनडीए की तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जद (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र विवेक, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार एवं रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत पंकज उपस्थित रहे। सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने तथा इसकी सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एनडीए घटक दलों के बीच बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही आपसी तालमेल और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन सेतु का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी जी के प्रति आभार जताया। सभी ने कहा कि आगामी 21 नवंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन होना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, जद (यू) के प्रदेश महासचिव श्री अनिल कुमार, श्री पवन जायसवाल, श्री राजेश वर्मा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button