Uncategorized

इंदिरा गांधी के विचार, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत – राजेश राम

*इंदिरा गांधी के विचार, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत – राजेश राम

*पटना 19 नवंबर 2026*

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित स्व इंदिरा गांधी जी की 109 वीं जयंती समारोह आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम परिसर स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों पर अडिग रहने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके द्वारा देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।

इस अवसर पर बिहारकांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डा0 शकील अहमद खान, डा0 चंदन यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमित कुमार टुन्ना, आनन्द शंकर, ब्रजेश पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, डा0 अमन कुमार, कुमार आशीष, पंकज यादव, गुंजन पटेल, अरविन्द लाल रजक, केसर कुमार सिंह, राहुल कुमार,नदीम अंसारी, शिव प्रकाश गरीब दास, सूरज यादव, जितेन्द्रनाथ पटेल, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, गुरूदयाल सिंह, सुनील कुमार सिंह, आशीष कुमार, सुबोध मंडल, मिहिर झा, अनुपम, अमर आजाद पासवान, शशि शेखर,चौधरी ब्रहमप्रकाश सिंह, मो0 फिरोज, डा0 परवेज, शिवम राज सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button