Uncategorized

नीतीश कुमार ने जद (यू) के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी स्व. रामप्रवेश चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

स्व. रामप्रवेश चौहान का सादगीपूर्ण एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित सार्वजनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत - नीतीश कुमार

 

नीतीश कुमार ने जद (यू) के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी स्व. रामप्रवेश चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

स्व. रामप्रवेश चौहान का सादगीपूर्ण एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित सार्वजनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत – नीतीश कुमार

19 नवम्बर 2026, पटना।

गुरुवार को जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के चंडी प्रखंड स्थित लक्ष्मीनिया बिगहा पहुँचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी स्व. रामप्रवेश चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।

स्व. रामप्रवेश चौहान जी का जुड़ाव जेपी आंदोलन के दौर से ही श्री नीतीश कुमार के साथ रहा। वे उनके प्रमुख सहयोगियों में से एक थे और उन्होंने श्री नीतीश कुमार के साथ एक लंबा राजनीतिक सफर तय किया। नालंदा जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी पार्टी के कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सदैव सक्रिय रहे और जरूरतमंदों एवं दीन-दुखियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

इस मौके पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा जिले में जनता दल (यू) को मजबूती प्रदान करने में स्व. रामप्रवेश चौहान.की अहम भूमिका रही थी। वे सामाजिक कार्यों में भी सदैव सक्रिय रहे। उनका सादगीपूर्ण, संघर्षशील एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित सार्वजनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान श्री नीतीश कुमार ने स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार सहित पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें श्री प्रवीण कुमार सुमन, श्री मुन्ना सिंह, श्री ऋषिदेव कुमार आदि प्रमुख हैं।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

4.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button