Uncategorized

प्रकाश पर्व पर नीतीश कुमार ने दी प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं

 

प्रकाश पर्व पर नीतीश कुमार ने दी प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं

24 नवम्बर 2026, पटना।

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार ने सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वाॅं प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, प्रेम, सेवा, समानता एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका संदेश समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने वाला है।

श्री नीतीश कुमार ने कामना की कि प्रकाश पर्व का यह पावन अवसर राज्य एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम और आपसी सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button