Uncategorized

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के जयंती प्रकाश पर्व पर देशवासियों को श्री लालू प्रसाद जी, श्रीमती राबड़ी देवी जी तेजस्वी जी एवं राजद के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी : इस अवसर तेजस्वी जी ने पटना स्थित पटना साहिब के तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के जयंती प्रकाश पर्व पर देशवासियों को श्री लालू प्रसाद जी, श्रीमती राबड़ी देवी जी तेजस्वी जी एवं राजद के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी : इस अवसर तेजस्वी जी ने पटना स्थित पटना साहिब के तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया

पटना 24 नवंबर 2026 :

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री सुधाकर सिंह , श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचंद्र राम, मो इसराइल मंसूरी , प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू,विधान पार्षद कारी मो सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद,डॉ उर्मिला ठाकुर डॉ अनवर आलम सहित अन्य नेताओं ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी जयंती प्रकाश पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन दिवस पर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र शस्त्रों एवं गुरु साहिबान के पावन जोड़ों के दर्शन कर असीम शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच का विरोध कर अपने विचारों और उपदेशों से समाज को समानता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देकर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को प्रेम और सद्भाव से रहने का पैग़ाम दिया।

(एजाज अहमद )

नेता,

राजद, बिहार

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button