Uncategorized

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक प्रकाश* 

महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर रालोमो प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

*महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक प्रकाश*

* महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर रालोमो प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

*पटना, 28 नवंबर 2026*

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय में पार्टी के युवा नेता एवं बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री दीपक प्रकाश जी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत, जातिगत भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा एवं सामाजिक समानता को बढ़ावा देने में समर्पित किया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा, न्याय और अधिकारों के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल जी, राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री फजल इमाम जी, श्री मोहन यादव, ई. राजकुमार पासवान जी, श्री रत्नाकर पांडे जी, श्री अनिल यादव, पटना महानगर अध्यक्ष श्री खुर्शीद अहमद जी, श्री विनोद कुमार पप्पू जी, श्री संजीव कुमार जी, श्री राजन प्रजापति जी, श्री नन्हे कुमार सिंह, मो. गोंगा जी, श्री ढोंगा सिंह जी, श्री सुनील कुशवाहा जी, श्री संतोष कुशवाहा जी, मोहम्मद जियायुलहक जी, श्री भोला शर्मा जी , श्री अशोक कुशवाहा जी,सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button