Uncategorized

महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार सामाजिक न्याय की मजबूत नींव, उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि – नीतीश कुमार

महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार सामाजिक न्याय की मजबूत नींव, उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि – नीतीश कुमार

28 नवम्बर 2026, पटना।

महान समाज सुधारक, शिक्षा के अग्रदूत एवं वंचितों के अधिकारों के प्रबल पैरोकार महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष कर समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। महिला शिक्षा को बढ़़़ावा देने, वंचित एवं शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने तथा समाज में जागरूकता पैदा करने के उनके ऐतिहासिक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

श्री नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button