देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल 

चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

*भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह, चुनाव प्रबंधन समिति के लोगों को किया जाएगा सम्मानित*

समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी रहेंगे मौजूद

पटना, 30 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा, एनडीए के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि सोमवार को तीन बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल , उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति ने बेहतर कार्य कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरे चुनाव के दौरान बेहतर प्रबंधन किया है। जिसके कारण एनडीए ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल किया।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button