आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार चौधरी के निधन पर जताया शोक

 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार चौधरी के निधन पर जताया शोक

पटना 09 दिसम्बर 2025

बिहार जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सकरा एवं कांटी विधानसभा के पूर्व विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अवसान से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को जो अपूरणीय क्षति पहुँची है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। बतौर जनप्रतिनिधि वे सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित रहे और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा, जो सदैव स्मरणीय रहेगा।

सहज, सरल और सौम्य स्वभाव के धनी अशोक कुमार चैधरी का सादगीपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। श्री कुशवाहा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री चंदन कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री परमहंस कुमार सहित कई नेतागण शामिल रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button