Trending Newsदिल्लीदेशधर्मपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

2025 से 2030 का काल बिहार में औद्योगिक क्रांति और रोजगार सृजन का स्वर्णिम दौर साबित होगा – अरविंद निषाद

 

2025 से 2030 का काल बिहार में औद्योगिक क्रांति और रोजगार सृजन का स्वर्णिम दौर साबित होगा – अरविंद निषाद

पटना 11 दिसम्बर 2025

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी 2025 से 2030 का कालखंड बिहार के समग्र विकास, सामाजिक प्रगति और आर्थिक परिवर्तन का सुनहरा अध्याय साबित होगा। राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए दौर की शुरुआत करते हुए आधुनिक उद्योगों की स्थापना, निवेश के अनुकूल माहौल तथा बेहतर आधारभूत संरचना के निर्माण पर निर्णायक कदम उठा रही है। औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज के तहत की गई घोषणाएं इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि वर्तमान एनडीए सरकार बिहार को उद्योग का हब बनाने के लिए कृत संकल्पित है

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में लाखों की संख्या में युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर तैयार हों और बिहार देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सके। उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में ऐसे व्यापक सुधार लागू किए जाएंगे, जो बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शहरी विकास के लिए 11 शहरों जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं सहरसा जैसे शहरों को नए सैटलाइट टाउनशिप और ग्रीन फील्ड टाउनशिप के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया है

बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में विकसित करने की योजना को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलाॅजी आधारित रोजगार के विस्तार के लिए ‘बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ की स्थापना का भी फैसला लिया गया है। जिससे युवाओं को उद्यमिता के बेहतर असवर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की नीति पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ेगी। बिहार की जनता ने जो भरोसा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर जताया है, उसे हम राज्य के सतत और समावेशी विकास के रूप में आगे ले जाने का काम करेंगे

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button