Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान

तेजस्वी यादव विदेश से लौटकर बिहार के लिए भी कुछ सोचें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान

तेजस्वी यादव विदेश से लौटकर बिहार के लिए भी कुछ सोचें

पटना, 11/12/2025

विपक्ष के नेता का दायित्व होता है कि वह राज्य की समस्याओं, चुनौतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करे। लेकिन बिहार की जनता यह देखकर हैरान है कि जब भी राज्य को मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है, तेजस्वी यादव सैर – सपाटा और विदेश यात्राओं में व्यस्त दिखाई देते हैं।

बिहार में विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर constructive सुझाव देने की बजाय बार-बार गैर-ज़रूरी आरोप लगाना और जिम्मेदारियों से दूरी बनाना उनकी आदत बन चुकी है। बिहार की जनता पूछ रही है—

क्या विपक्ष का नेता केवल विदेश यात्राओं के लिए है या उनके पास बिहार के भविष्य के लिए भी कोई योजना है?

एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में उद्योग, आधारभूत संरचना, शिक्षा, किसानों और युवाओं के लिए निरंतर काम कर रही है। ऐसे समय में विपक्ष को भी चाहिए कि वह विदेश भ्रमण छोड़कर विधानसभा में उपस्थित रहते , मुद्दों पर बहस करते और राज्यहित में सकारात्मक योगदान देते।

तेजस्वी यादव से आग्रह नहीं—पर अपेक्षा ज़रूर है कि वे विदेश से लौटकर कम से कम बिहार के लिए कुछ सोचें, ज़मीन पर उतरें और जनता को बताएं कि उनके पास राज्य के विकास के लिए कोई ठोस एजेंडा है भी या नहीं।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button