ट्रेंडिंगदिल्लीपटनाप्रशासनबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाएगी शक्ति अभियान: राजेश राम

महिलाओं में राजनीतिक नेतृत्व विकास को प्रतिबद्ध है कांग्रेस: राजेश राम

*महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाएगी शक्ति अभियान: राजेश राम

*महिलाओं में राजनीतिक नेतृत्व विकास को प्रतिबद्ध है कांग्रेस: राजेश राम

*पटना. रविवार, 04 जनवरी 2026*

बेगूसराय जिले में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय शक्ति अभियान के बुनियादी शिविर में आज दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने शिरकत की।

 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं में राजनीतिक नेतृत्व और समझ को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसी प्रतिबद्धता और महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए शक्ति अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कांग्रेस महिलाओं को लेकर बुनियादी शिविर का आयोजन कर रही है। देश में कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा राजनीतिक रूप से सशक्त करने का काम किया है और अब राज्य में भी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की ओर कदम बढ़ा रही है। कांग्रेस ने देश को पहली महिला राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दिया है, इसलिए महिलाओं की उन्नति और बेहतरी के लिए हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है और उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी का यह महत्वपूर्ण शिविर आयोजित है। महिलाओं के हक के लिए बिहार कांग्रेस लगातार प्रतिबद्ध है और उनके लिए हमेशा संघर्ष करने की अपनी शपथ दुहराती है।

शक्ति अभियान के दो दिवसीय बुनियादी शिविर को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमिता भूषण और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास भी मौजूद रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button