
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
‘‘भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह को लेकर जदयू की तैयारी बैठक’’
‘‘सीएम नीतीश प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दीप प्रज्वलित कर करेंगे जयंती समारोह का शुभारंभ’’
21 जनवरी 2026, पटना।
आगामी 24 जनवरी को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में भारत रत्न, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह पूरे धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।
उक्त जयंती समारोह की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना महानगर एवं पटना ग्रामीण संगठन जिलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने आयोजन को भव्य, सफल एवं स्मरणीय बनाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों, सिद्धांतों एवं सामाजिक न्याय की भावना को जन-जन तक पहुँचाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है, और यही जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने हेतु पूर्ण समर्पण और सक्रिय भागीदारी के साथ जुटें।
बैठक में प्रमुख रूप से मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्री विनोद कुमार सिंह, पटना ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, श्री रमेश ठाकुर, श्री शिवशंकर निषाद, श्री गौरीशंकर शर्मा एवं श्री अवधेश कुमार सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



