नीतीश सरकार का संकल्प साफ-विकास, रोजगार और सुशासन के साथ आगे बढ़ता सारण – अरविंद निषाद

नीतीश सरकार का संकल्प साफ-विकास, रोजगार और सुशासन के साथ आगे बढ़ता सारण – अरविंद निषाद
23 जनवरी 2026, पटना।
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने सोशल संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान सारण जिले को कुल ₹538 करोड़ की विकास योजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ₹451 करोड़ की 45 योजनाओं का शिलान्यास और ₹87 करोड़ की 24 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जो नीतीश सरकार की कार्यशैली, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि छपरा में ‘दीदी का सिलाई घर’ प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह केंद्र आत्मनिर्भर बिहार की नींव को मजबूत करता है, जहां जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 11 हजार 985 स्वयं सहायता समूहों को ₹207 करोड़ का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों, किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ाना और कृषि रोडमैप के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाना नीतीश सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। आज बिहार में कृषि उत्पादन और उत्पादकता राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल बन रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ₹10 लाख तक की सहायता, जिसमें ₹5 लाख का अनुदान शामिल है, से युवा, महिलाएं और सभी वर्गों के लोग स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं। यह योजना सामाजिक समावेशन और आर्थिक सशक्तीकरण की मजबूत मिसाल है।
छपरा आईटीआई के उद्घाटन और जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना से युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य है कि युवा डिग्री के साथ स्किल लेकर रोजगार प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3, कृषि रोडमैप 2024-2029, हर खेत तक बिजली, मखाना उत्पादन को बढ़ावा, सुधा दूध नेटवर्क का विस्तार और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन जैसे कदम बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने की दिशा में निर्णायक साबित होंगे
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



