Trending Newsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

केंद्रीय बजट में बिहार को नई रफ्तार, जलमार्ग और हाई-स्पीड रेल से विकास को मिलेगी गति – अरविंद निषाद

 

केंद्रीय बजट में बिहार को नई रफ्तार, जलमार्ग और हाई-स्पीड रेल से विकास को मिलेगी गति – अरविंद निषाद

01 फरवरी 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने मीडिया में जारी बयान में आम बजट 2026 में बिहार को मिली सौगात पर केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के लिए विकास और अवसरों का नया अध्याय खोलने वाला साबित होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में बिहार को जो अहम सौगातें मिली हैं, वे राज्य की अर्थव्यवस्था, कनेक्टिविटी और रोजगार सृजन को नई गति देने का काम करेगी।

बजट में पटना और वाराणसी में इंटरनल वाटरवेज के लिए शिप रिपेयर सेंटर स्थापित करने की घोषणा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे गंगा सहित अन्य नदियों के माध्यम से माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा और पटना व वाराणसी को वाटरवेज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि बिहार को राष्ट्रीय जलमार्ग नेटवर्क में एक प्रमुख भूमिका भी दिलाएगी।

इसके साथ ही जलमार्गों के उपयोग को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था का प्रावधान स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से बिहार के युवा इस उभरते सेक्टर में सशक्त भागीदारी कर सकेंगे।

बजट में घोषित सात हाई-स्पीड रेल काॅरिडोर में से वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित काॅरिडोर बिहार के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। यह संभावना जताई जा रही है कि यह रूट बिहार से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। इसके माध्यम से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट बिहार को विकास की मुख्यधारा में और मजबूत स्थान दिलाने वाला है। यदि ये योजनाएं प्रभावी ढंग से जमीन पर उतरती हैं, तो बिहार आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button