Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर सदाकत आश्रम में जिला पर्यवेक्षकों की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

 

*संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर सदाकत आश्रम में जिला पर्यवेक्षकों की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

*पटना, 8 मार्च 2026*

पूरे प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में जिला पर्यवेक्षकों एवं बीपीसीसी कनेक्ट सदस्यों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला पर्यवेक्षकों से संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से आम जनता की समस्याओं को उठाया जा सकेगा।

राजेश राम ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देना है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि वे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने-अपने जिलों में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पर्यवेक्षकों को यह निर्देश दिया गया कि वे जिलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करें।

बीपीसीसी कनेक्ट सदस्यों में मिन्नत रहमानी , राजीव मेहता , पंकज यादव , ई कमल कमलेश एवं विमलेश तिवारी मौजूद थे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, राजीव मेहता, सौरभ सिन्हा, रीता सिंह, कमल कमलेश, कमलदेव नारायण शुक्ला, डा0 संजय कुमार, अरविन्द लाल रजक, गुंजन पटेल, मनोज शर्मा, मंजीत आनन्द साहू, विमलेश तिवारी, मृणाल अनामय, राजेन्द्र चौधरी , किशोर कुमार, राम शंकर कुमार पान, सुनील कुमार, मुन्द्रिका सिंह यादव, दौलत इमाम,मिथिलेश कुमार निषाद, लालू सदा, राकेश कुमार मुन्ना, डा0 खालिद अमीन, नदीम अख्तर अंसारी, गुड्डु पासवान, कुमार दिवाकर सिंह, अखिलेश दयाल, डा0 गौरव वर्मा, कुणाल किशोर सहनी, अरूण कुमार बिन्द, विजय प्रताप सिंह, विश्वनाथ यादव, अभिजीत सिंह , कमलेश कुमार सिंह, प्रकाश चन्द्र झा, विशाल मलहोत्रा, राजेश रंजन पप्पू, मंजय लाल राय, राजीव मिश्रा, सत्येन्द्र नारायण सहित सभी जिला पर्यवेक्षक मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button