आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विनसम ग्रुप ने मनाया 20वां वर्षगांठ, बिहार में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सोसाइटी निर्माण पर फोकस

लोकेशन….विनसम ग्रुप ने मनाया 20वां वर्षगांठ, बिहार में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सोसाइटी निर्माण पर फोकस

 

पटना : रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी विनसम ग्रुप ने अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। इस खास मौके पर कंपनी के निदेशक संजीव कुमार एवं जीतेन्द्र शर्मा ने पिछले दो दशकों की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक आईपीएस के एस द्विवेदी एवं उनकी पत्नी शक्ति द्विवेदी शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में शामिल प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पी एस राठौर ने एक स्पेशल सेशन का आयोजन कर लोगों को स्ट्रेस फ्री रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में मंच संचालन कर रही दिव्यांशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विनसम ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि विनसम ग्रुप ने पिछले 20 वर्षों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य और ग्राहकों के विश्वास के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। पटना सहित बिहार के विभिन्न शहरों में कंपनी द्वारा कई आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया है। वहीं विनसम ग्रुप के दूसरे निदेशक जीतेन्द्र शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में विनसम ग्रुप का मुख्य फोकस बिहार में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय सोसाइटी के निर्माण पर रहेगा, ताकि लोगों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक जीवनशैली उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि कंपनी नई परियोजनाओं पर काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को एक बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। आने वाले वर्षों में कंपनी बिहार के रियल एस्टेट सेक्टर में और भी नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर कन्हैया, रसना, राज सहित कंपनी से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button