Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

माता सावित्री बाई फूले की विचार आज भी प्रासंगिक है: दीपक प्रकाश* ।  

*माता सावित्री बाई फूले की विचार आज भी प्रासंगिक है: दीपक प्रकाश* ।

पटना: भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों से आज हम सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को देश की महिलाएं कभी नहीं भूल सकती है। उक्त बाते आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कार्यालय में माता सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने कही। मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने माता सावित्री बाई फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।माता सावित्री बाई फूले जी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, मोहन यादव, राम शरण कुशवाहा, डॉ० विरेन्द्र दांगी, स्मृति कुमुद, अशोक कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, पप्पू मेहता, खुर्शीद अहमद, विनोद कुमार पप्पू, गंगा पाण्डेय, रजनीश सिंह, सुशील सिंह, सुदामा यादव, अनिल यादव, राजन कुमार प्रजापति समेत सैकड़ों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

@ राम पुकार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार |

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button