
जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ किया भव्य स्वागत
11 मार्च 2026, पटना।
जद (यू0) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद जद (यू0) कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोश के साथ उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर निशांत कुमार ने वहां उपस्थित पार्टी विधायकों के अलावा संगठन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रवक्ताओं से भी मुलाकात कर विभिन्न मसलों पर विचार विमर्श किया। बड़ी तादाद में निशांत कुमार से पार्टी कार्यालय में मिलने आए कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं से भी उन्होंने मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील करते हुये कहा कि श्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गये कार्यां को जन-जन तक पहुॅंचाने एवं बिहार में शांति और भाईचारे के माहौल को बनाये रखने के लिए संगठन में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करें। कार्यकर्ताओं के साथ उनकी यह मुलाकात जद (यू0) में उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।
गौरतलब है कि निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जद (यू0) की सदस्यता ग्रहण की है और इसके बाद से वे लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
इस मौके पर श्री निशांत कुमार ने पार्टी मुख्यालयों में तमाम कार्यकत्र्ता एवं कार्यालय के सभी कर्मचारीगण से मुलाकात की।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



