Trending Newsआस्थाजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

लालू जी द्वारा शुरू किए गए बिहटा -औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण कार्य पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की चुप्पी क्यों है; जनहित में निर्माण कार्य जल्द शुरू हो : डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव 

 

लालू जी द्वारा शुरू किए गए बिहटा -औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण कार्य पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की चुप्पी क्यों है; जनहित में निर्माण कार्य जल्द शुरू हो : डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव

पटना 12 मार्च 2026 :

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पटना बिहटा- औरंगाबाद रेल परियोजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराये जाने की की मांग की है। इन्होंने आगे कहा कि जिस रेल परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2007 में पुर्व रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद जी ने की थी ,उस परियोजना के कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, आखिर कारण क्या है? ज्ञात हो कि इस परियोजना के अंतर्गत 118 किलोमीटर रेल खंड का निर्माण कार्य होना था, जिसका प्राक्कलन राशि करीब 326 करोड़ रूपया था। इस रेल परियोजना के पूरा होने से पटना का बिहटा,अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद सहित गया जिला का सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती। इससे एक बड़ी आबादी को लाभ होता, लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है उसके बाद से ही इस रेल परियोजना पर चर्चा भी बंद हो गया है इन्होंने अविलंब जनहित में इस दिशा में केंद्र सरकार से कार्यों को शुरू कराने की मांग की है। और साथ ही कहा कि इस कार्य को पूरा करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक मामले को उठाने का कार्य किया जाएगा और केंद्र सरकार को मजबूर किया जाएगा।

इन्होंन रेल मंत्रालय से जहानाबाद को कोलकाता तक रेल सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा दामोदर एक्सप्रेस को धनबाद से विस्तारित कर कोलकाता तक किया जाने की मांग की है। साथ ही बेंगलुरु के लिए जहानाबाद से होते हुए पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को पटना गया मार्ग से परिवर्तित कर दिया जाए जिससे कि लोगों को और खासतौर से दक्षिण भारत में आने जाने वाले को सुविधा मिल सके। जहानाबाद से नई दिल्ली के लिए ट्रेन की सुविधा हेतु आनंद विहार एक्सप्रेस, गरीब रथ का विस्तार जहानाबाद तक किया जाए, जिससे कि जहानाबाद को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ा जा सके। पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को भाया गया किये जाने की मांग की है, जिससे कि लोगों को सिकंदराबाद तक आने जाने में सुविधा मिल सके। साथ ही जहानाबाद में प्रस्तावित पटना -टाटानगर बंदे भारत एक्सप्रेस का टहराव जहानाबाद में किए जाने की मांग की है।

सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के पहल पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जहानाबाद को रेलवे के माध्यम से राष्ट्रीय मानचित्र पर लाये जाने और बिहटा औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाने कि दिशा में सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद करने को एक सार्थक एवं जनहित में उठाया गया एक बेहतर कदम बताया।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button