Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचार

विकास, संवाद और संकल्प, समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास पर जोर – अंजुम आरा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

विकास, संवाद और संकल्प, समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास पर जोर – अंजुम आरा

12 मार्च 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने सोशल मीडिया संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जो नई दिशा देखी है, वह राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में सदैव याद की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान बार-बार यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज की सेवा, समर्पण और जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। इसी भावना के साथ वे लगातार बिहार के विभिन्न जिलों की यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की समीक्षा करते रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान उनका अररिया और किशनगंज जिलों का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान उन्होंने न केवल चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की, बल्कि कई नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर इन जिलों के विकास को नई गति देने का कार्य किया। अररिया जिले में मुख्यमंत्री जी ने लगभग 546 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण किया। इनमें सड़कों और पुलों के निर्माण, प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा जिले की आधारभूत संरचना को विस्तार देने से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने 157 करोड़ रुपये की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन किया, 331 करोड़ रुपये की लागत से छह योजनाओं का शिलान्यास किया और 58 करोड़ रुपये की राशि से दो योजनाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधे संवाद किया। साइकिल योजना की छात्राओं, अक्षर आंचल योजना के लाभार्थियों, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों, किसानों तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत कर उन्होंने योजनाओं के प्रभाव की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने लगभग 235 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान 133 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 102 करोड़ रुपये की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य सड़कों और पुलों का निर्माण, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा प्रशासनिक संरचना को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज बाईपास सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

किशनगंज में भी मुख्यमंत्री जी ने जीविका दीदियों से संवाद किया और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर हजारों महिलाओं को बैंक लिंकेज के माध्यम से 242 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता, सामूहिक निवेश निधि के रूप में 21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि तथा सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button