Trending Newsअपराधउत्तरप्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

LPG और तेल संकट पर केंद्र सरकार विफल, जनता परेशान और प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त – राजेश राम*

 

*LPG और तेल संकट पर केंद्र सरकार विफल, जनता परेशान और प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त – राजेश राम*

*पटना 14 मार्च 2026*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने देश में उत्पन्न LPG और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में LPG और तेल की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों से ऐसी दुखद खबरें सामने आ रही हैं कि लोग घंटों लाइन में लगने के दौरान अपनी जान तक गंवा रहे हैं।

राजेश राम ने कहा कि यह स्थिति बेहद भयावह और चिंताजनक है, लेकिन इस संकट को पैदा करने वाली केंद्र सरकार के लिए जनता की परेशानी से ज्यादा चुनावी राजनीति महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री इस गंभीर स्थिति के बावजूद पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि खुद चुनावी मंचों से बड़े-बड़े वैश्विक व्यापार समझौतों की बातें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब देश की जनता LPG और तेल के संकट से जूझ रही है, तब क्या सरकार का पूरा ध्यान इस समस्या के समाधान पर नहीं होना चाहिए?

 

राजेश राम ने कहा कि इतनी गंभीर स्थिति में भी अगर सरकार के लिए राजनीति और चुनाव ही सर्वोपरि है, तो यह देश की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब हस्तक्षेप कर LPG और तेल की आपूर्ति को सुचारू करने तथा जनता को राहत देने की मांग की।

*राजेश राठौड़*

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button