Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारवैशाली

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सीएम नीतीश सहित एनडीए के सभी नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों को दी बधाई

*जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सीएम नीतीश सहित एनडीए के सभी नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों को दी बधाई

*बिहार से तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का एकसाथ राज्यसभा पहुंचना गौरव का क्षण –* उमेश सिंह कुशवाहा

बिहार जद (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को जारी बयान में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर यशस्वी मुख्यमंत्री एवं जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, रालोमो के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर और माननीय श्री शिवेश राम को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि एकसाथ तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में निर्वाचित हुए हैं। इससे संसद के उच्च सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं के विशाल राजनीतिक अनुभव से संसद में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी, जनहित के मुद्दों को सदन में सशक्त आवाज़ मिलेगी, और बिहार के विकास तथा प्रदेशवासियों के हितों को नई गति और दिशा प्राप्त होगी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button