आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचार

जदयू प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डाॅ0 लोहिया की जयंती, निशांत कुमार ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

डाॅ0 लोहिया के सपनों को सीएम नीतीश ने नीतियों के माध्यम से किया साकार - निशांत कुमार

जदयू प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डाॅ0 लोहिया की जयंती, निशांत कुमार ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

डाॅ0 लोहिया के सपनों को सीएम नीतीश ने नीतियों के माध्यम से किया साकार – निशांत कुमार

23 मार्च 2026, पटना।

सोमवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में प्रखर समाजवादी चिंतक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेता निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद सहित श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष श्री गुंजेश्वर साह, प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविन्द निषाद, ई. रामचरीत्र प्रसाद, श्री अरविन्द कुमार उर्फ छोटू सिंह, डाॅ0 धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, श्री नीतीश पटेल, श्री राधेश्याम, श्री पप्पू सिंह निषाद, श्री मुकेश जैन, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री राधेश्याम सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह सेतु, श्रीमती खुशबु रानी, श्रीमती कंचनमाला चैधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने डाॅ0 लोहिया के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री निशांत कुमार ने कहा कि हमारे पिता, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के विचारों और आदर्शों से अत्यंत प्रभावित रहे हैं। वर्ष 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से डाॅ0 लोहिया के समाजवादी विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया तथा उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि डाॅ0 लोहिया की ‘सप्त क्रांति’ में नर-नारी समानता का सिद्धांत अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत तथा पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण की ऐतिहासिक व्यवस्था लागू की। इसके साथ ही समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोडने का काम किया गया है।

श्री निशांत कुमार ने आगे कहा कि वर्ष 2005 से पहले का बिहार जातीय हिंसा की घटनाओं से लहूलुहान था, लेकिन 2005 के बाद माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति पर चलते हुए नई विकास गाथा लिखी है और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button