

अपराधियों के द्वारा घायल मोहम्मद शकील की हालत गंभीर, गोगरी थाना अध्यक्ष के लापरवाही का आरोप।
दो अपराधियों को थाना में रखते हुए रात्रि में छोड़ने का आरोप
(पटना)
4 अप्रैल को खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड स्थित बौरना गांव में अपराधियों के द्वारा बौरना के ग्रामीण मोहम्मद शकील अहमद पर जानलेवा हमला होने के बाद गोगरी थाना अध्यक्ष के द्वारा थाना कांड संख्या 100/26 दिनांक 4/4/2026 को सिर्फ खाना पूर्ति करते हुए दो अपराधियों को गोगरी थाना में रखते हुए रात्रि पहड़ में छोड़ गया जो एक बड़े अनुसंधान का विषय है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कर्मियों के द्वारा लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है। बौरना गांव के पूर्व मुखिया एवं कई अन्य इस मामले में राजनीतिक करते हुए देखे जा रहे हैं।अनुमंडल अस्पताल गोगरी के डॉक्टर के अनुसार मोहम्मद शकील अहमद को गंभीर चोट की पुष्टि नहीं की गई थी जो की एक बड़ी लापरवाही सरकारी अस्पताल के द्वारा सामने आ रहा है। वही सदर अस्पताल खगड़िया के डॉक्टर द्वारा शकील अहमद के गंभीर चोट एवं उंगली टूटने की रिपोर्ट देने की बात कही गई है। अत्यधिक बीमार होने पर मोहम्मद शकील को गंभीर अवस्था में पटना के बड़े सरकारी स्तरीय अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पटना पुलिस की गतिविधि तेज हो चुकी है।



